Panchkarma Sahayak (Technician)
पाठ्यक्रम अवधि : 01 वर्ष।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 वर्ष तथा अधिकतम कोई सीमा नहीं।
शैक्षिक योग्यता : उत्तराखण्ड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद से अथवा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक, रसायन तथा जीव विज्ञान विषयों के साथ इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण।
परीक्षा प्रारूप : वार्षिक (एक वर्षीय)।
परीक्षा सम्बन्धी नियम :
- लिखित एवं प्रयोगिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने हेतु न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक पृथक–पृथक होने चाहिए।
- किसी भी विषय में अनुत्तीर्ण होने पर पूरक परीक्षा (सम्बन्धित विषय) में सम्मिलित होना होगा।
- पूरक परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क प्रति विषय लिया जायेगा।
- अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी को केवल 02 अवसर प्रदान किये जायेंगें।
- कृपांक सम्बन्धी निर्णय परिषद द्वारा लिया जायेगा।